नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आठवां वेतन आयोग मई 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। इसके बाद सरकार को सिफारिशें लागू करना होगा। वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी डिमांड भी रख रहे हैं।क्या है नई डिमांड? राष्ट्रीय परिषद-जेसीएम स्टाफ साइड ने 8वें वेतन आयोग से न्यूनतम मूल वेतन Rs.69,000 और फिटमेंट फैक्टर 3.833 करने का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि अभी न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपये है। यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर है। कहने का मतलब है कि न्यूनतम मूल वेतन में पहले के मुकाबले अब 51000 रुपये बढ़ोतरी की मांग की जा रही है। न्यूनतम मूल वेतन और डीए पर न्यूनतम 30 दिनों के बोन...