मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी। जिले में पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। डीएम आनंद शर्मा ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर जानकारी दिया कि पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक प्रतिदिन जिले में औसतन खपत से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जिले के सभी कंपनियों के पेट्रोल पंप को मिलाकर 699.18 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक है। जबकि डीजल (हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक 970.8 हजार लीटर है। जबकि औसतन जिले में पेट्रोल की खपत 326.32 हजार लीटर है। वहीं डीजल की खपत औसतन करीब 608 हजार लीटर है। डीएम ने बताया कि जिले के चार पेट्रोल पंप पर ड्राई आउट की स्थिति है। वहां शीघ्र ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो जायेगा। डीएम ने कहा कि गुरुवार को जिले में 47 हजार 316 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जबकि पहली मार्च 2026 से अब तक कुल ...