बदायूं, अप्रैल 18 -- पुलिस ने 699 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर सुखौरा मोड़ के पास कच्ची सड़क से दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 699 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकेश पुत्र श्रीपाल और श्रीपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव ब्रहामपुर दातागंज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। बरामदगी के आधार पर दातागंज में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- गिला अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में ज...