696 डिब्बों संग पटरी पर दौड़ी ट्रेन
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह ट्रेन 7.6 किलोमीटर लंबी है और इसमें कुल 696 डिब्बे लगे हैं। इतनी बड़ी ट्रेन को खींचने के लिए कई इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन लगाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका की सरकारी परिवहन कंपनी ट्रांसनेट ने इस ट्रेन का परीक्षण किया। ट्रेन ने समुद्र किनारे से लोहे की खदान तक 860 किलोमीटर का सफर तय किया। खाली डिब्बों के साथ यह दूरी पूरी करने में दो दिन लगे। कंपनी का उद्देश्य जांचना था कि भारी सामान को लंबी दूरी तक ले जाने की उसकी क्षमता कितनी है। इससे पहले सबसे लंबी मालगाड़ी चलाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। वहां 2001 में 7.24 किमी लंबी ट्रेन चलाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.