695 बेटिकट यात्रियों से चार लाख वसूला जुर्माना
चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के अगुवाई में अभियान के दौरान चलटिकट परीक्षक और आरपीएफ ने स्टेशन पर किलेबंदी कर विभिन्न प्लेटफॉर्मों, पैदल उपरिगामी पुलों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन से होकर गुजरने वाली एवं ठहराव वाली ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 695 यात्री बेटिकट पकड़े गए। जिनसे जुर्माने के रूप में Rs.4,00,685 का राजस्व अर्जित किया गया। अभियान के दौरान टिकट काउंटरों से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान: 6770 बेटिकट यात्री पकड़े गए यह भी पढ़ें- 6770 बिना टिकट यात्रियों से वसूले 55.50 लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.