उन्नाव, सितम्बर 21 -- उन्नाव, संवाददाता। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जनपद में प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन हुआ। जनपद में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के कुल 9000 असाक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन किया गया था। इनमें से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 7500 असाक्षर व्यक्तियों को प्रथम साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। परीक्षा में कुल 6,920 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि परीक्षा में सम्मिलित न हो पाने वाले चिन्हित असाक्षर व्यक्तियों को आगामी अवसर प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए निदेशालय साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिकाओं को सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर समय से उपलब्ध कराया गया, जिससे परीक्षा ...