नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Bihar Police Action: बिहार में विश्वसनीय और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण बनाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने बीते छह माह के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने सहित गैर कानूनी गतिविधियां चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। सीसीएसयू के मुताबिक इस अवधि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 692 लीगल नोटिस भेजे गये। 1320 आपत्तिजनक यूआरएल और पोस्ट हटाये गये। 529 फर्जी एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया आईडी को निष्क्रिय (डिलिट) कराया गया। इस दौरान कार्रवाई करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े 475 मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बिहार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई अ...