690 स्कूल वाहनों का इंट्रीग्रेटेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर जिले के स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बढ़ गई है। अब तक 906 के सापेक्ष 690 वाहनों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया। वहीं बुधवार को गठित पांच टीमों ने 65 स्कूली वाहनों को चेक किया। एआरटीओ सुहैल अहमद के नेतृत्व में टीम ने चिरैयाकोट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 25 वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं एक वाहन मानक के विपरीत मिलने पर सीज कर दिया। इससे स्कूली वाहन स्वामीयों में हड़कंप मचा रहा। 15 अप्रैल के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक अप्रैल से प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.