690 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 12 -- हरलाखी। महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के जवानों ने 690 बोतल नेपाली शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान उमगांव निवासी दसई सहनी की पत्नी चंद्रकला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं नेपाल से सिर पर शराब की बोरी लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 283/19 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी। जहां सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों को देख महिलाएं शराब की बोरी वहीं फेंक कर भागने लगी। लेकिन जवानों ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। एसएसबी जवानों ने जब्त शराब के साथ पकड़ी गई महिला को न्यायिक प्रकिया के लिए हरलाखी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.