बगहा, जुलाई 28 -- योगापट्टी। योगापट्टी थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर खलवा टोला चौमुखा में छापेमारी कर 69.255 लीटर विदेशी शराब बरामद की।हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्करी के आरोपित मौके से फरार हो गए।थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि खलवा टोला चौमुखा निवासी मुन्ना यादव के घोठा पर छापेमारी की गई। इस दौरान डुमरी निवासी छोटेलाल साह भी मौके पर मौजूद था। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपित फरार हो गए। तलाशी के दौरान 69.255 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा दोनों फरार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।...