69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का एससीईआरटी कार्यालय पर धरना, याची लाभ देकर निस्तारण की मांग
लखनऊ, जुलाई 14 -- सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित याची अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय परिसर के एससीईआरटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में सरकार ऐसे अभ्यर्थियों को याची लाभ देकर मामले का निस्तारण करे, जो पिछले छह साल से कोर्ट में याची बनकर न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से पहुंचे आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पिछले छह वर्षों से कोर्ट में याची हैं और डबल बेंच का फैसला भी उनके पक्ष में आ चुका है, इसके बावजूद सरकार उन्हें न्याय नहीं दे रही है। अभ्यर्थियों का कहना था कि याची लाभ देकर मामले का निस्तारण करना ही बीच का रास्ता है, जिससे किसी भी वर्ग का अहित नहीं होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.