चंदौली, मार्च 29 -- इलिया। थाना क्षेत्र के भड़कुड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर रविवार को पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को अंगेजी शराब के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे से 69.120 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर निवासी अनंत कुमार यादव तथा इलिया कस्बा निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...