मऊ, मार्च 16 -- मऊ, संवाददाता। घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा लठियां मुगेसर से मंझरिया भरथिया नहर मार्ग का निर्माण कार्य 69 लाख की लागत से कराया जाएगा। जिसके लिये लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी है। मुंगेसर-लठिया नहर मार्ग की बदहाली के बाबत आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 'बोले मऊ' कालम में 15 मार्च के अंक में फोटो के साथ 'निर्माण के 15 दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क' हेडिंग से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सेक्शन इंजिनियर निर्माण खंड बलिया ने पत्र जारी करते हुए इस कार्य की स्वीकृति दी है। सेक्शन इंजिनियर निर्माण खण्ड बलिया द्वारा जारी की गई ई-टेंडर निविदा में उपरोक्त लठियां-मुंगेसर-भरथिया मार्ग सहित कुल पांच मार्गों के निर्माण कार्य की संस्तुति प्रदान की है। जिसमें लखनी-मुबारकपुर-बनहीं संपर्क मार्ग, शहीद मार्ग पवनी से मलेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.