चंदौली, अप्रैल 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल अभियान चलाकर रेल संपत्ति चोरी का खुलासा के साथ ही बाल मजूदरों का रेस्क्यू कर परिजनों के सिपुर्द करने में जुटी है। इसके अलावा यात्री सुविधा के मद्देनजर खोया सामान बरामद और यात्रियों के घायल होने पर अस्पताल पहुंचने जैसे काम को बखूबी अंजाम देने में जुटी है।वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि बीते 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की काफी उपलब्धि रही है। इस दौरान मिशन रेल सुरक्षा के तहत 69 रेल संपत्ति चोरी की मामले में 15,28,667 रुपये का सामान बरामद करने के साथ 102 अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा कुल 176 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 754 बच्चों (523 लड़के एवं 231 लड...