पटना, अप्रैल 13 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दावा किया है कि राज्य में राजस्व सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के 589 अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं। इनमें बीपीएससी की 69वीं बैच के सभी 69 राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए हैं। विभाग ने कहा है कि नौ मार्च के बाद से अब तक दाखिल-खारिज के 27,448 मामलों का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा परिमार्जन से संबंधित 99,734 मामलों का निपटारा किया गया है, जबकि ई-मापी के 17,354 मामलों का भी निष्पादन किया गया है। आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी अंचल कार्यालयों में कार्य निरंतर जारी है और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.