भागलपुर, दिसम्बर 9 -- बाईपास थाना पुलिस ने थाना के समीप रविवार की देर रात गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 मवेशियों से लदे दो ट्रकों सहित छह मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रक झारखंड से अवैध रूप से मवेशी लेकर जगदीशपुर के रास्ते अन्य राज्य की ओर जा रहे थे। सोमवार को विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बाईपास थाने में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सफलता मिली है। गिरफ्तार तस्करों में मनीष कुमार कटियामा गांव, रजौन थाना क्षेत्र जिला बांका, मो. मेराज, मो. अलाउद्दीन, अर्जुन तुरी एवं मो. मुमताज बलथर गांव मोहनपुर थाना क्षेत्र, जिला देवघर झारखंड, रहमतुल्लाह छछुआ उतरवारी टोला बिस्फी थाना क्षेत्र, जिला मधुबनी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक...