नई दिल्ली, जुलाई 21 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें जारी होने में लगभग एक साल का समय है लेकिन इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी अपनी नई सैलरी और भत्ते को लेकर तमाम तरह के गणित बिठा रहे हैं। इसके लिए अनुमानित फिटमेंट फॉर्मूले को आधार बनाया जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की मुख्य संस्था नेशनल काउंसिल - जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने 8वें वेतन आयोग से 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि यह आंकड़ा बहुत अधिक है लेकिन कई लोगों का मानना ​​है कि वेतन आयोग 2.0 और 2.25 के बीच फिटमेंट फैक्टर तय करेगा। अगर वेतन आयोग 2.25 फिटमेंट फैक्टर तय भी कर देता है तो क्या इसका मतलब यह है कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की ग्रॉस...