68% काम पूरा होने के बाद भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहा टंडवा : विधायक
चतरा, मार्च 2 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा में जहां एनटीपीसी, सीसीएल और सरकार की 225 करोड़ रुपये की योजनाएं चल रही हैं, वहां के लोग आज भी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इस योजना के 68 प्रतिशत पूर्ण होने का दावा कर रहा है। सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने सदन में सरकार को घेरते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को अब आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस परिणाम चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे। विधायक द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु विधायक ने कहा कि तारांकित प्रश्न संख्या-12 के उत्तर में सरकार ने जो आंकड़े दिए हैं, वे जमीनी हकीकत से दूर हैं। संपूर्ण टंडवा प्रखंड ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना को कागजों पर 68% पूरी बताया जा रहा है, लेकिन जनता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.