अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- हल्द्वानी। जमरानी बांध से सिंचाई का पानी लेने के लिए उत्तर प्रदेश को 688.65 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। उत्तराखंड से हुए अनुबंध के अनुसार इसके बाद ही पानी दिया जाएगा। बांध निर्माण की लागत बढ़ने के बाद यूपी की हिस्सेदारी 452 करोड़ बढ़ गई है। जमरानी बांध से नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र, ऊधमसिंह नगर के साथ ही यूपी के बरेली, रामपुर जिलों के किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी भेजा जाना है। यूपी को अनुबंध के अनुसार निर्माण कार्य के लिए खर्च हो रहे बजट में अपना अंश देना है। 2018 की डीपीआर के अनुसार यह 236.58 करोड़ रुपये था। वहीं अब डीपीआर संशोधित होने के बाद यह धनराशि बढ़कर 688.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसका भुगतान करने पर ही बनाए जा रहे बांध से उत्तर प्रदेश तक पानी भेजा जाएगा। इसके लिए जमरानी परियोजना इकाई, उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.