686 लाख से जिले नौ धार्मिक पर्यटन स्थलों का होगा विकास
महाराजगंज, मई 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के तहत जनपद की नौ पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए 686 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार एवं बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में इन योजनाओं की स्वीकृति दी है।परियोजनाओं के तहत सिसवा मनिपरगढ़ मंदिर रूद्धरौली निचकौट के लिए 99 लाख, पनियरा व परतावल के राम जानकी मंदिर हेतु 54 लाख व नौतनवां सोनौली स्थित चांचाई माता मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सदर क्षेत्र के बेलहिया श्रीराम जानकी मंदिर हेतु 87 लाख, फरेन्दा के दुर्गा मंदिर के लिए 70 लाख व पनियरा के हनुमान मंदिर के लिए 26 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.