प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- 68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में प्रश्नों के विवाद का एक मामला फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है। अभ्यर्थी रचना यादव ने याचिका दाखिल कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है। न्यायमूर्ति एसडी सिंह एवं न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। हालांकि याचिका 159 दिन के विलंब से दाखिल की गई है। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती का परिमाण जारी होने के बाद ही इस पर विवाद उठा था। मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने दोबारा मूल्यांकन किया, जिसमें 4800 नए अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इसके बाद कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंचे और कोर्ट के आदेश पर तीसरी बार मूल्यांकन किया गया तो उसमें भी कई अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। याची के अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने कोर्ट को बताया कि 13 अगस्त 2018 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.