लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्णय को लागू कराने की मांग की है। गुरुवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर अभ्यर्थियों से ज्ञापन सौंपा। उत्तीर्ण प्रतिशत में पांच प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग उठाई।वर्ष 2018 की 68500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने तूफान सिंह के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और अपनी पीड़ा उन्हें बताई। उन्होंने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट देने का निर्णय सुना चुका है। ऐसे में कुल 150 अंक में से 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ ही दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिकों को...