लखनऊ, अक्टूबर 2 -- 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपना दल (एस) अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनसे मांग की गई कि ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 150 अंक में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत अंक पर पास माना जाए। ऐसे अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए।राजधानी में पार्टी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों की समस्याओं को अनुप्रिया पटेल ने सुना। उन्होंने कहा कि वह अभ्यर्थियों की मांग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगी और पूरी कोशिश करेंगी कि अभ्यर्थियों को न्याय मिले। ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय होने नहीं दिया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उनके पक्ष में निर्णय ले चुका है और ओबी...