685 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का हर महीने होगा सत्यापन
गाज़ियाबाद, अगस्त 6 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास की गई करीब 685 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की अब हर माह निगरानी होगी। इन परियोजनाओं की प्रगति का नियमित सत्यापन करने के साथ संबंधित विभागों को पोर्टल पर मासिक रिपोर्ट भी अपडेट करनी होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं की प्रगति की प्रत्येक माह समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों को यह बताना होगा कि शिलान्यास के बाद अब तक कितना कार्य पूरा हुआ, कितनी धनराशि खर्च की गई और निर्माण कार्य किस चरण में है। परियोजनाओं से जुड़ी सभी सूचनाएं निर्धारित पोर्टल पर समय से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.