684 कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देंगे 48 मास्टर ट्रेनर
प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज। समेकित शिक्षा के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 684 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और समावेशी वातावरण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिले में 48 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। राज्य शिक्षा संस्थान में 17 से 19 अगस्त तक चले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसए अनिल कुमार के निर्देशन में जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा विकास पांडेय ने आयोजित कराया। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. पूनम सिंह, डॉ. नीतू सिंह, अमरेंद्र सिंह और रेनू सिंह ने प्रशिक्षण दिया। राज्य स्तर से प्रशिक्षित सुदर्शन और वीरेंद्र पाल ने भी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.