बरेली, मई 25 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए शनिवार और रविवार को चलाए गए दो दिवसीय अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 683 वाहनों का चालान कर 44 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाया गया। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, भोजीपुरा और हाफिजगंज टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और आरटीओ की टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान कुल 7097 वाहनों की चेकिंग कर 683 वाहनों का चालान किया गया और 44.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें से शराब पीकर वाहन चलाने पर 149, मोडिफाइड साइलेंसर पर 06, प्रेशर हॉर्न पर 259 और फॉल्टी व बिना एचएसआरपी के 269 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा कार के शीशों से ब्लैक फिल्म भी उतरवाई ग...