682 वाहनों की जांच: 73 वाहनों से 5.80 लाख वसूले
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- कुंडा, संवादाता। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार रात वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। ड्रंक एंड ड्राइव, प्रेशर हार्न, नाबालिगों के वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान में 682 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें 73 वाहनों से 5.80 लाख रुपये के शमन शुल्क की वसूली की गई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने को शनिवार रात कुंडा के भदरी टोल प्लाजा पर यातायात और पुलिस विभाग का साझा अभियान चला। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय, हथिगवां इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज प्रिंस तिवारी की टीम के साथ चलाए गए अभियान में 682 वाहनों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 249 वाहनों का चालान,19.19 लाख जुर्माना ड्रंक एवं ड्राइव, प्रेशर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.