680 कार्टन विदेशी शराब और बियर जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर। पारू थाने के रामपुर केशव मलाही गांव में शुक्रवार को उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 680 कार्टन विदेशी शराब और बियर जब्त की है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दीपक दास के अलावा संजीव राय समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पंजाब से शराब की खेप मंगाई गई थी। ट्रक से अनलोड करने की सूचना पर छापेमारी की गई। मकान को सील करने की कवायद की जा रही है। फरार तस्कर संजीव राय के खिलाफ पारू और आबकारी थाना में शराब के कई मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.