68 वाहनों से वसूले गए 82 हजार जुर्माना
गिरडीह, मई 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीटीओ संतोष कुमार ने गुरुवार को मुफ्फसिल थाना रोड में ओल्ड टोल गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। कुल 68 वाहनों की जांच कर नियम उल्लंघन के मामलों में 82400 रुपए जुर्माने की वसूली की। डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान, बिना कागजात दो ऑटो जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.