68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने 21 किमी हाफ मैराथन 2 घंटे 29 मिनट में पूरी की
हाथरस, अगस्त 24 -- सादाबाद । नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 अगस्त 2026 को आयोजित टफ मैराथन के तीसरे संस्करण में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आगरा से सेवानिवृत्त मुख्य लेखाधिकारी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रतिभाग करते हुए निर्धारित दूरी को 2 घंटे 29 मिनट में पूरा कर मेडल हासिल किया। टफ मैराथन में 3, 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थीं। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वहीं संपन्न हुई। मोहन सिंह आर्य लगातार दौड़ के प्रति समर्पित हैं और हर सप्ताह मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अगस्त को चंडीगढ़ में 30 किलोमीटर की लेक टू लेक दौड़ तथा 9 अगस्त को माउंट आबू में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की थी。
मैराथन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.