रुद्रपुर, मार्च 3 -- सितारगंज। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चार आरोपियों को 68 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने गांव पिपलिया निवासी वंशो बाई को वन शक्ति मंदिर के पास से 10 लीटर शराब, गांव पिपलिया निवासी स्वर्ण सिंह को पिपलिया की ओर जाने वाले जंगल से 20 लीटर कच्ची शराब, गांव बरूआबाग निवासी सिमरजीत सिंह को बंदरिया चौक, सिडकुल से 18 लीटर कच्ची शराब और गांव बसघर निवासी परमजीत सिंह को पिपलिया के पखस जंगल से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.