68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पांच पर केस
बगहा, जुलाई 5 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के राज कम्पाउंड निवासी हरविंदर सिंह ने 68 लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में न्यू मार्केट निवासी अनिल राय, ऋतुराज राय समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पूर्व पड़ोसी अनिल राय 'फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी' नामक चिटफंड, नॉन बैंकिंग संस्था चलाते हैं। आरोप है कि अनिल राय ने चार वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपये लिए। इसके अलावा उन्होंने अपने वसूलीकर्ता राजकुमार केसरी बेला गोला के माध्यम से आरडी खाते में 1 लाख 78 हजार रुपये जमा कराए। वहीं जमीन और दुकान खरीदने के नाम पर 35 लाख रुपये उधार तथा अन्य मदों में 3 लाख रुपये भी लिए। आवेदन के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.