सोनभद्र, नवम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद की पुलिस ने यातायात माह नवंबर के तहत 68 माडिफाइड साइलेंसर जब्त करते हुए रविवार को बढ़ौली चौक पर जेसीबी से नष्ट कराया। पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति की सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के दौरान यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस ने सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले माडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 68 माडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें रविवार को को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारु द्विवेदी के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.