मऊ, मार्च 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में शनिवार को एएनएम ने मीजल्स रूबेला का टीकाकरण किया। मोहल्ला सैदपुर में एएनएम पूनम यादव ने स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रत्येक घरों में बुलावा देकर टीकाकरण कराया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 68 बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रामबदन ने मौके पर पहुंचकर हो रहे टीकाकरण की जानकारी ली। इस मौके पर सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, अविनाश सिंह आदि स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...