68 किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री, अभियान तेज करने के निर्देश
औरंगाबाद, मई 16 -- दाउदनगर प्रखंड सभागार में फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान डिजिटल पहचान अभियान को लेकर बीडीओ मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, लेखपाल श्रीकांत कुमार, पंचायत सचिव, पीआरएस, विकास मित्र, रोजगार सेवक समेत विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान डिजिटल पहचान अभियान को गति देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अब किसान आईडी के माध्यम से ही मिलेगा। ऐसे में सभी पात्र किसानों का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के खाते तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.