छपरा, अप्रैल 3 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राजेन्द्र कॉलेज, छपरा में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण कार्य का शुक्रवार को कुलपति प्रो (डॉ) परमेन्द्र कुमार वाजपेई ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर संबंधित अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो संजय कुमार भी मौजूद रहे। कुलपति ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुए उनके नाम पर स्थापित इस महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। बताया गया कि बिहार सरकार की ओर से कॉलेज में आधारभूत संरचना के विकास के लिए करीब 68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.