68 करोड़ का गन्ना भुगतान न होने पर बैठक में हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 27 -- बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति संचालक मंडल की बैठक में बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का बकाया 68 करोड़ का भुगतान न होने पर संचालकों ने विरोध जताया। हंगामे के बीच सर्वसम्मति से बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल की रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बुधवार को गन्ना समिति के सभागार में हुई बैठक में समिति के सभापति राजेश सिंह ने संचालक मंडल सदस्यों को बताया कि बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा पिछले सत्र का बकाया लगभग 68 करोड रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। इसके लिए कई पत्र दिए गए पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संचालकों ने मिल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए हंगामा किया। तय हुआ कि बरखेड़ा चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल भुगतान लेने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में समिति के खर्चे व अन्य आधा दर्जन प्रस्ताव पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.