नई दिल्ली, फरवरी 25 -- महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में रफ्तार पकड़ ली है। कंपनी सिर्फ 10 महीनों में BE6 और XEV 9e की 41,000 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। ऐसे में कंपनी इन्हें और भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है। दरअसल, अब कंपनी ने XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV में एक नया ड्राइव मोड जोड़ा है। ऑटोकार इंडिया ने ड्राइव रिव्यू में पैक थ्री ट्रिम के सेमी-एक्टिव सस्पेंशन की सॉफ्टनेस पर जोर दिया था, जिसमें देखा गया था कि 'हल्के ऊबड़-खाबड़ टारमैक पर लगातार वर्टिकल मूवमेंट काफी साफ दिखता है और स्पीड बढ़ने पर यह परेशान करने वाला हो सकता है। रेस मोड में मजबूत डैम्पिंग इसे कम करता है और इस वर्टिकल बॉडी मूवमेंट को बेहतर ढंग से कंट्रोल करता है। महिंद्रा ने एक नए 'कस्टम' ड्राइव मोड के साथ सुधार किया है जो पावरट्रेन, स्टीयरिंग, सस्पेंशन और क्लाइमेट स...