औरैया, मार्च 26 -- औरैया, संवाददाता। जिले में पीएनजी और एलपीजी दोनों गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी औरैया से जारी पत्र के अनुसार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 14 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी व्यक्ति पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) और घरेलू एलपीजी दोनों कनेक्शन एक साथ नहीं रख सकता। यदि किसी उपभोक्ता के पास दोनों कनेक्शन पाए जाते हैं, तो उसे अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल वापस करना होगा। अन्यथा उसे एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी।विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 6790 पीएनज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.