677 लीटर शराब विनष्ट
कटिहार, मई 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में बुधवार को अंचलाधिकारी की उपस्थिति में जब्त शराब को विनष्ट किया गया। इस दौरान कुल 604.57 लीटर विदेशी शराब एवं 73 लीटर देशी शराब समेत कुल 677.57 लीटर शराब को नष्ट किया गया। कार्यवाही दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी की मौजूदगी में की गई। थाना पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त शराब को नियमानुसार विनष्ट किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- मनसाही पुलिस ने किया शराब का विनष्टीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.