सोनभद्र, जनवरी 28 -- डाला। डाला चौकी क्षेत्र के डाला बाड़ी के नगीनिया दांड़ चौराहे के पास से पुलिस ने बुधवार को स्कूटी सवार एक युवक को 670 गांजे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार की दोपहर अपने हमराहियों के साथ डाला बाड़ी पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नगिनिंया डाड़ चौराहे के पास एक स्कूटी सवार बाड़ी खनन क्षेत्र गांजा बेचने जा रहा है, सूचना को सत्य मानकर नगिनिंया डाड़ चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर स्कूटी सवार युवक भागना चाहा जिसे घेरे बंदी करके पकड़ लिया गया। पकडे गए स्कूटी सवार युवक ने पुछताछ के दौरान अपना नाम शिव प्रसाद भारती उर्फ बबलू भारती निवासी बारी डाला थाना चोपन बताया। उसके स्कूटी से 670 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.