मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- चुनार। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र चुनार किला व समसपुर में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड में नागरिक पुलिस के आरक्षी वर्ष 2025-26 में नौ माह के कठिन आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण को पूरा कर 670 आरक्षियों ने देश सेवा की शपथ ली। देशभक्ति गीतों और पीएसी बैंड की धुनों के बीच चुनार दुर्ग परेड ग्राउंड में 354 और समसपुर परिसर में 316 प्रशिक्षुओं ने परेड कमांडर रुद्र प्रताप सिंह, विकास यादव व अंकित यादव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि आईजी एपीटीएस धर्मेंद्र सिंह को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नौ माह के प्रशिक्षण में विधि, मानवाधिकार, अपराध विवेचना जैसे आंतरिक विषयों के साथ शारीरिक दक्षता, परेड और शस्त्र संचालन जैसे वाह्य विषयों का गहन अभ्यास कराया गया है। यह भी पढ़ें- मंडलायुक्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.