अलीगढ़, सितम्बर 14 -- अलीगढ़। दूर-दराज इलाकों से आए चयनित आजमीन-ए-हज की सोमवार को लैब जांच, रेडियोलॉजिकल टेस्ट और सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर 67 लोगों के मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार अब से पूर्व 246 सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। यह सर्टिफिकेट डॉ. शारिक अकील, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यूनिवर्सिटी हेल्थ सर्विस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए। इस अवसर पर अब्दुल समद, राष्ट्रीय सचिव, खुद्दाम-ए-हज कमेटी एवं पूर्व असिस्टेंट हज ऑफिसर / हज ट्रेनर ने बताया कि उन्होंने तकनीकी स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित किया। इस दौरान सभी लोगों ने बहुत सुकून महसूस किया। मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच के बाद जानकारी उपलब्ध कराने में सैयद राजिद अली, ख्वाजा ताहिर साहब, नेमतुल्लाह ...