बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में सोमवार को विशेष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चले इस अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी यातायात डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, बिना लाइसेंस वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन करने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 67 वाहनों का चालान कर 84 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.