देहरादून, अप्रैल 23 -- भारतीय वायु सेवा के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी तथा दून परिवार न्यायालय के परामर्शदाता रहे वरिष्ठ नागरिक रवि सिंह नेगी ने अपने 67 वें वर्ष में एमए मनोविज्ञान परीक्षा 70 प्रतिशत अंक के साथ पास कर उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त नागरिक संगठन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के संस्थापक रवि सिंह नेगी विगत 18 वर्षों से क्षत्रिय संदेश पत्रिका का संपादन भी कर रहे हैं। साथ ही वह समाज का समाज को तथा व्यथा नामक पुस्तक भी लिख चुके हैं। उन्हें बधाई देने वालों में संगठन के सचिव सुशील त्यागी, रिटायर्ड ब्रिग्रेडियर केजी बहल, कर्नल बीएम थापा, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रदीप कुकरेती, अवधेश शर्मा, अर्जुन कोहली, सुरेंद्र सिंह तोमर, अनूप सिंह चौहान, अनीता नेगी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...