67 लाख में सड़कों और सरकारी कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत होगी
हरिद्वार, जून 3 -- लोक निर्माण विभाग विभिन्न कालोनियों की आंतरिक सड़कों का निर्माण और सरकारी कर्मचारियों के पूल्ड आवासों की मरम्मत का काम 67 लाख रुपये की लागत से करेगा। शासन की अनुमति के बाद जिला योजना के तहत मरम्मत के काम होंगे। कार्यों के लिए लोनिवि में टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। आगामी दो माह में सड़कों के निर्माण काम शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग जिला योजना के तहत शिवालिक नगर पालिका की शिवम विहार कॉलोनी में आंतरिक सड़कों का निर्माण काम 12.33 लाख रुपये की लागत से करेगा। कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़कें बनेगी। साथ ही सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण काम किया जाएगा। पतंजलि फेज एक से सहदेवपुर मार्ग पर अतिथि नगर कॉलोनी की आंतरिक सड़कों का निर्माण भी इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा। यहां 14.67 लाख रुपये की लागत से सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.