किशनगंज, दिसम्बर 26 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में 67 लाख रुपये की लागत से बन रहे सरकारी भवन के निर्माण में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। भवन निर्माण में पुरानी ईंट और घटिया बालू के इस्तेमाल की खबर को जिलाधिकारी विशाल राज ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसमें अपर समाहर्ता (आपदा) मो. उमैर और ग्रामीण कार्य विभाग-1 के कार्यपालक अभियंता विद्यानंद को शामिल किया गया है। हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के बाद यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग से जवाब तलब करते हुए जांच टीम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी, पुरानी ईंटों व घटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.