सोनभद्र, सितम्बर 9 -- अनपरा, संवाददाता। मानसून कमजोर पड़ते ही एनसीएल ने रफ्तार पकड़ी है। लक्ष्य से पिछड़ रहे एनसीएल की खदानों में उत्पादन और प्रेषण बढ़ना शुरू हो गया है। 8 सितंबर को एनसीएल का कोयला उत्पादन, विगत 1 से 3 सितंबर 2026 के औसत कोयला उत्पादन की तुलना में 67% बढ़ा है, जबकि इसी अवधि के सापेक्ष (1 से 3 सितंबर 2026) 8 सितंबर को कोयला प्रेषण में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में 8 सितंबर तक एनसीएल का कुल कोयला उत्पादन 51.43 मिलियन टन रहा, जबकि कोयला प्रेषण 55 मिलियन टन तक पहुंच गया है। यह प्रदर्शन भारी बारिश के आलोक में परिचालन संबंधी चुनौतियों से उबरने का महत्वपूर्ण संकेत है।

कार्यप्रदर्शन एनसीएल का कुल कोयला प्रेषण का लगभग 87% भाग विद्युत क्षेत्र को जाता है। भारतीय रेलवे के माध्यम से एनसीएल की रेक लोडिंग 8 सितंबर...