67 केंद्रों पर 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद
इटावा औरैया, मार्च 26 -- इटावा, संवाददाता। सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपया प्रति कुंतल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी । इसके लिए जिले में 67 स्थान पर खरीद केंद्र बनाए गए है। हालांकि खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए किसानों के आने का सिलसिला अप्रेल महीने के मध्य से ही शुुरु हो पाएगा। जिला खाद्य वितरण अधिकारी लालमणि पांडे ने बताया है कि इन सभी 67 खरीद केंद्रों पर शासन के निर्देश पर 30 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले यह खरीद 25 मार्च से होनी थी लेकिन बाद में समय बढ़ा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इसके लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद ही वह खरीद केंद्र पर जाकर अपने गेहूं की बिक्री कर पाएंगे।केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.