प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 1081 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। कोरांव, धनूपुर, हंडिया, जसरा, मेजा, मऊआइमा, कौंधियारा, फूलपुर, मांडा, कौड़िहार, बहरिया, उरुवा, सैदाबाद, प्रतापपुर, होलागढ़, करछना व शंकरगढ़ के कुल 718 पदों पर चयन की कार्यवाही पूरी हो गई है। जिसमें 669 आंगनबाड़ी सहायिका का चयन करते हुए परिणाम घोषित कर दिया गया है। 49 रिक्तियों पर कोई भी आवेदन नहीं आने या पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद रिक्त रह गया।परियोजना शहर प्रथम व शहर द्वितीय सहित नगर निगम सीमा से आंशिक अच्छादित परियोजना चाका, बहादुरपुर व सोरांव की चयन कार्यवाही अभी चल रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि यहां का परिणाम 10 अप्रैल को आएगा।

हि...